HomeNational92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन

92 साल की उम्र में दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बॉलीवुड की दिग्गज मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें शनिवार को मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 92 साल की थीं.

मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मेरी मां आज गुज़र गईं. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.”

आशा भोसले, दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है.

भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं. उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments