HomeBiharकटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर...

कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला

लाइव सिटीज, कटिहार: जिले के कोढ़ा प्रखंड में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचलती चली गई. इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस पूर्णिया से भागलपुर की ओर जा रही थी. बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे. जैसे ही बस डागपुर बकरी फार्म के पास पहुंची, अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई. बस की रफ्तार और अनियंत्रित स्थिति के कारण सड़क पर मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही पल में कई घरों के चिराग बुझ गए, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments