लाइव सिटीज, पटना: सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर विपक्ष हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था, सीएम राज्यसभा का शपथ लिए हैं, पीएम पद की थोड़ी न लिए हैं. तेजस्वी यादव के इस बयान पर आज मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है.
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, राज्यसभा जाना नीतीश जी का निर्णय है. राज्यसभा का चुनाव हुआ, उसमें वह जीते और अब शपथ लिया. जो आदमी मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है, उसके लिए ऐसी बात कर रहे हैं. यह लोग घटिया आदमी हैं. इनकी घटिया सोच है.
आगे अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा कि उनके परिवार में एक ही उदाहरण है. पिताजी जेल गए थे तो माता जी को मुख्यमंत्री बना दिए थे. नीतीश जी ने तो 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था. उनकी मानसिक स्थिति खराब है. अब जनता ने तो इन्हें दिखा दिया है और 25 सीट पर ला दिया है. आने वाले समय में राजद का सत्यानाश होगा. इस तरह से अशोक चौधरी ने करारा जवाब दे दिया है.
