लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का नोडल प्रभारी बनाया गया है।
इस सूची में एडीजी, आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें 8 अधिकारियों को दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है, जबकि बाकी 24 को एक-एक जिला सौंपा गया है।एडीजी नैयर हसनैन खान को पटना का प्रभार दिया गया है। वहीं आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर और एडीजी रविंद्रण शंकरण को गया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एडीजी नैयर हसनैन खान को पटना का प्रभार दिया गया है। वहीं आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर और एडीजी रविंद्रण शंकरण को गया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आईजी प्रेमलता एस को भागलपुर और नवगछिया का प्रभार मिला है। इस नई व्यवस्था में प्रमुख जिलों पर अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
- आइपीएस अधिकारी – आवंटित जिला
- नैय्यर हसनैन खान, एडीजी – पटना
- मनोज कुमार, आइजी – वैशाली
- अमित कुमार जैन, एडीजी – सारण
- संजय कुमार, आइजी – मुजफ्फरपुर
- एस रविंद्रण, एडीजी – गया
- आर मल्लार विजि, एडीजी – नालंदा
- पंकज कुमार दराद, एडीजी- भोजपुर
- अमित कुमार जैन, एडीजी – बक्सर
- सुधांशु कुमार, एडीजी – दरभंगा
- सुनील कुमार, एडीजी – जहानाबाद एवं अरवल
- डा. कमल किशोर सिंह, एडीजी – समस्तीपुर
- पारसनाथ, एडीजी – मुंगेर
- आनंद कुमार, डीआइजी – मोतिहारी
- अजिताभ कुमार, एडीजी – गोपालगंज एवं खगडि़या
- संजय सिंह, एडीजी – सिवान एवं पूर्णिया
- अमृत राज, एडीजी – बेतिया एवं बगहा
- अमित लोढ़ा, एडीजी – लखीसराय एवं शेखपुरा
- अनसुइया रणसिंह साहू, आइजी – औरंगाबाद
- राजीव रंजन-2, डीआइजी – नवादा
- पी कन्नन, आइजी – जमुई एवं अररिया
- एस प्रेमलता, आइजी – भागलपुर एवं नवगछिया
- रंजीत कुमार मिश्रा, आइजी – मधुबनी
- राजीव रंजन-1, डीआइजी – बांका
- मानवजीत सिंह ढिल्लों, डीआइजी – रोहतास
- हरप्रीत कौर, डीआइजी – भभुआ
- मीनू कुमारी, डीआइजी – बेगूसराय
- तौहीद परवेज, डीआइजी – किशनगंज
- सुशील कुमार, डीआइजी – शिवहर
- राशिद जमां, डीआइजी – सीतामढ़ी
- अनिल कुमार, डीआइजी – सहरसा एवं सुपौल
- जयंतकांत, डीआइजी – कटिहार
- राजेन्द्र कुमार भील, डीआइजी – मधेपुरा
