लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली हैं, वहीं पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर से पटना की सड़कों तक एक बार फिर पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ बताया गया है और नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने की बात कही गई है
पोस्टर में लिखा है, “बिहार छोड़कर हम बिहार वासियों को मत कीजिए आप अनाथ. पूछता है आज पूरा बिहार, आप जैसा कौन देगा सुरक्षा, गारंटी और पूरा साथ.” इसके ठीक नीचे लिखा है, “निशांत निश्चय, नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा। ऐसे में “पटना में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टरों
ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों में नीतीश के बेटे निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है और साथ ही लिखा गया है “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत… पूछता है बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ।
