HomeBiharदिल्ली के लिए सीएम नीतीश रवाना, संजय झा बोले- 13 तारीख के...

दिल्ली के लिए सीएम नीतीश रवाना, संजय झा बोले- 13 तारीख के बाद बनेगी नई सरकार

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सीएम नीतीश के दिल्ली जाने पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 तारीख को सीएम नीतीश शपथ लेंगे. 13 तारीख के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

संजय झा ने यह भी बताया कि 10 अप्रैल को लगभग 12:15 तक सीएम नीतीश शपथ ग्रहण करेंगे. इसके बाद वे पटना लौट आयेंगे. इसके बाद ही सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मंत्री विजय चौधरी ने बिहार में नई सरकार के गठन पर कहा, अभी तो नीतीश कुमार ही हैं. अभी इस्तीफा कहां दिए हैं. इस्तीफे के बाद ही कुछ होगा. एयरपोर्ट पर मीडिया से कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी बातचीत की. सम्राट चौधरी के दिल्ली जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा, वे तो अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं. यह कोई नई बात नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments