HomeBiharबिहार में बदला मौसम का मिजाज,12 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

बिहार में बदला मौसम का मिजाज,12 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में चिलचिलाती धूप और लू जैसी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. IMD ने राज्य के आसमान में एक विशाल बदलाव की आहट सुनी है, जो अगले चार दिनों तक बिहार की तस्वीर बदलने वाली है.

लगभग 1000 किलोमीटर लंबे बादलों के समूह ने राज्य में प्रवेश कर लिया है. इसका नतीजा यह होगा कि अगले 96 घंटों तक बिहार के कई जिलों में धूल भरी आंधी, मूसलाधार बारिश और जानलेवा ओलावृष्टि का तांडव देखने को मिल सकता है.

रविवार को गया, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और पश्चिम व पूर्वी चंपारण समेत कुल 12 जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बाकी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और मौसम तेजी से बदल सकता है.

6 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा. 7 अप्रैल को यह पूरे बिहार में फैल जाएगा, जहां कई जगहों पर ओला गिरने की भी संभावना है. 8 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब हो सकता है, खासकर दक्षिण बिहार में ओले गिरने और ठनका गिरने का खतरा ज्यादा रहेगा. 9 अप्रैल तक यह सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने के संकेत हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments