लाइव सिटीज, मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीले पेय पदार्थ के सेवन से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
वहीं, इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, शराबबंदी ठीक है. लेकिन इसके इंप्लीमेंटेशन में कहीं ना कहीं गड़बड़ी है. सरकार का काम कानून बनाना है लेकिन उसे इंप्लीमेंट करना, हम सबका काम है.
साथ ही सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, उन्होंने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है. हमारे यहां चार सदन है और उनमें से राज्यसभा के सदस्य वे अब तक नहीं बन पाए थे. ऐसे में अब वह राज्यसभा जा रहे हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार को जीतन राम मांझी ने शुभकामनाएं भी दी.
हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर खुलेआम फायरिंग करने के मामले में मांझी ने कहा, उसके बारे में वह खुद ही सफाई दे देंगे. यह अदालत का मामला है. मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. आरोप लगना और आरोप प्रूफ लगना दोनों दो बात है. अगर आरोप सही होगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.
