HomeBiharबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े...

बिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से एक बार फिर से सियासत गरम हो गई है। जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत के बाद इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर आंकड़े जारी कर बिहार में शराबबंदी का सच बताया है

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “मोतिहारी में जहरीली शराब के कारण 4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है। यह घटना एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments