HomeBiharआज रात 12 बजे से NH-922 पर सफर होगा महंगा, टोल प्लाजा...

आज रात 12 बजे से NH-922 पर सफर होगा महंगा, टोल प्लाजा की नई दरें लागू

लाइव सिटीज, आरा: राष्ट्रीय राजमार्ग पटना-बक्सर फोरलेन पर आज रात 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी. राष्ट्रीय राजमार्ग 922 (बक्सर–पटना फोरलेन) पर सफर करने वाले वाहन चालकों को 1 अप्रैल 2026 से अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी.

कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न श्रेणी के वाहनों के शुल्क में आंशिक वृद्धि की गई है. टोल प्लाजा के मैनेजर सुधीर सांगवान ने बताया कि कार और अन्य छोटे वाहनों के एकतरफा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 105 रुपये ही रहेगा.

हालांकि 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर अब 50 रुपये के बजाय 55 रुपये चुकाने होंगे, यानी वापसी शुल्क में 5 रुपये की वृद्धि की गई है. लाइट कमर्शियल वाहन, लाइट गुड्स वाहन (12 टन से कम) और मिनी बसों के लिए एकतरफा टोल 165 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है.

वहीं 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 80 रुपये के बजाय अब 85 रुपये देने होंगे. 6 चक्का बस और ट्रक के लिए एकतरफा टोल 350 रुपये से बढ़ाकर 355 रुपये कर दिया गया है, जबकि वापसी शुल्क 170 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये कर दिया गया है. इससे परिवहन लागत में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments