HomeBiharअरवल को नीतीश कुमार की सौगात, 153 करोड़ की 272 योजनाओं का...

अरवल को नीतीश कुमार की सौगात, 153 करोड़ की 272 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान 23 मार्च को अरवल जिले में कई विकास योजनाओं की शुरुआत की. सीएम ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बने कम्युनिटी सैनिटरी कॉम्प्लेक्स और सात निश्चय पार्ट-3 के तहत ईटवां हाई स्कूल के पास सुधा मिल्क बूथ का रिमोट से उद्घाटन किया. इसके अलावा उन्होंने राजकीय +2 उच्च विद्यालय ईटवां में हुए विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां का निरीक्षण भी किया.

निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने स्कूल में बनी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट लर्निंग हब और आईएसएम लैब को देखा. अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग की ओर से एक लाभुक को करीब 4.12 लाख रुपये का चेक भी दिया. कराटे की ट्रेनिंग ले रही छात्राओं से सीएम ने बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया.

इसके बाद सीएम ने बेलखरा स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में करीब 153 करोड़ रुपये की 272 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 90 करोड़ की 250 योजनाओं का उद्घाटन और 63 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की. इनमें सड़क निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, अटल कला भवन और ब्लॉक ऑफिस के निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments