HomeBiharNDA की जीत के बाद तेजस्वी यादव से नाराज हुए पप्पू यादव,...

NDA की जीत के बाद तेजस्वी यादव से नाराज हुए पप्पू यादव, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. इसके बाद शाम को परिणाम आए. इसमें बीजेपी ने राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. 

पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि विपक्ष के नेता (बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव) का दायित्व था कि वो सबसे बात करें. उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की. यह गलत है. विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो सबके साथ बैठक करें. विपक्ष के नेता की जो भूमिका होती है, उस जिम्मेदारी को उनको निभाने की जरूरत है.

आपको बता दें कि राज्य की पांचों सीटों पर बीजेपी के एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जीत हासिल की है. ऐसे में भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने जीत दर्ज की. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments