लाइव सिटीज, पटना: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, ‘देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है, ये वो कड़वी सच्चाई है, जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है. मगर झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार, भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है. मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ( USP ) ही रही है कि हरेक उस कड़वे सच से, जिससे मोदी जी, भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है, उसे अफवाह बताकर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है. सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? प्रधानमंत्री जी
रोहिणी आचार्य ने इससे एक दिन पहले भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, ‘प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना (PMLLY) के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई, फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं. अपने को चमकाने-दिखाने की बीमारी से ग्रस्त, आपदा – विपदा – इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक- मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी, बस इस बार फिर से अगर आप थाली – कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते, दीया- मोमबत्ती – पटाखे जलवा देते, तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को सिलेंडर का जिक्र करने की बजाय महामानव नरेंद्र… नरेंद्र… नरेंद्र का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता
