HomeBiharJDU ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे – ‘बिहार का...

JDU ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे – ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar बुधवार को अचानक जेडीयू के पार्टी ऑफिस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके पहुंचते ही पार्टी दफ्तर में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

कार्यकर्ता लगातार नारे लगा रहे थे—“बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो।” जैसे ही निशांत कुमार दफ्तर पहुंचे, बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और समर्थन में नारे लगाने लगे। पार्टी ऑफिस का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भर गया।इस मौके पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निशांत कुमार पार्टी ऑफिस आए हैं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बातचीत चल रही है। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो इस पर सुनील कुमार ने कहा कि यह तो स्वाभाविक बात है कि कार्यकर्ता अपने पसंदीदा नेता के समर्थन में नारे लगाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments