HomeBiharआज का मौसम: 34.3°C पारा, दिनभर नरम धूप... बिहार में ठंडी हवाओं...

आज का मौसम: 34.3°C पारा, दिनभर नरम धूप… बिहार में ठंडी हवाओं ने गर्मी को रोका! जमुई, मुंगेर समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सोमवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत राज्य के कई जिलों में आसमान पर बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है. दिनभर बादल छाए रहने की वजह से धूप में थोड़ी नरमी रही, लेकिन फिर भी दिन का तापमान 34.3°C दर्ज हुआ.

राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित अधिकांश जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही.कुछ जगहों पर बेहद हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. हालांकि बारिश इतनी कम थी कि उसे औपचारिक रूप से दर्ज नहीं किया गया. इसके बावजूद दिनभर वातावरण में नमी और बारिश जैसा माहौल बना रहा.

पटना मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. इससे धूप की तपिश कम महसूस होगी. इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में देखने को मिलेगा.

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में हल्की बारिश होने की संभावना है. इन 12 जिलों में से मात्र अररिया और किशनगंज में गरज चमक और व्रजपात की संभावना है. इसीलिए इन दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना बेहद कम है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments