HomeBiharनीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का...

नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबरों पर आरएलएम प्रमुख और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू को बचाने के लिए निशांत कुमार को राजनीति में लाना जरूरी था. 

उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि हमारी तो पहले से ही ये राय रही है. हम पहले आदमी हैं जिन्होंने सुझाव दिया था कि निशांत कुमार को (राजनीति में) लाना चाहिए. अगर ऐसा फैसला होता है तो वो ठीक फैसला है. 

निशांत के आने से जेडीयू को सियासी फायदा होगा के सवाल पर उन्होंने कह कि फिलहाल फायदा या नुक़सान उस पर आंकलन करने की बात नहीं है लेकिन, ये जनता दल यूनाइटेड के अस्तित्व के लिए ये आवश्यक है. अगर ऐसा होता है तो इससे जेडीयू को फायदा होगा. निशांत को जेडीयू में लाना जरूरी था. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments