HomeBiharJDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोतीः कहा- नीतीश सेवक...

JDU कार्यकर्ताओं ने PM के पोस्टर पर कालिख पोतीः कहा- नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। इस फैसले के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता इसे एक बड़ी साजिश बता रहे हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पटना में जदयू दफ्तर के बाहर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची जा रही है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि पटना के कई इलाकों में जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी लगाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है—“नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।” इन पोस्टरों के जरिए कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व से फैसले पर दोबारा सोचने की अपील कर रहे हैं।

वहीं बढ़ते सियासी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी में आगे की राजनीतिक रणनीति तय हो सकती है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments