HomeBiharनंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP...

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट

लाइव सिटीज, पटना:देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नरों की नियुक्ति की गई है. जिन राज्यों में नए राज्यपाल बनाए गए हैं उनमें बिहार भी शामिल है. बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा की और आज उन्होंने नामांकन भरा. इसके बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री की चर्चा का बाजार गर्म था कि तब तक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बना दिया गया

वहीं, बीजेपी ने बिहार के अपने बड़े नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. बताया जा रहा है कि नंद किशोर यादव को उस अनुशासन का ईनाम दिया गया है जो टिकट कटने के बाद उन्होंने दिखाया.

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की थी उसमें सिटिंग विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काट दिया गया है. पटना साहिब सीट से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया गया था. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments