लाइव सिटीज, पटना: बिहार में खाली राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चल रही हलचल तेज हो गई है। भोजपुरी सुपरस्टार और BJP नेता पवन सिंह ने भाजपा ऑफिस जाकर BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस मीटिंग से इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि क्या BJP इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है
अहम मीटिंग के बाद जब पवन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस और शब्दों में अनुशासन साफ दिखा। जब उनसे राज्यसभा की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले लहजे में कहा, “मैं पार्टी का छोटा सिपाही हूं। मालिक जो भी कहेंगे, वही होगा। मैंने हमेशा पार्टी के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करता रहूंगा।” हालांकि, पवन सिंह ने इस मीटिंग को शिष्टाचार भेंट बताया और किसी भी राजनीतिक अटकल का सीधा जवाब देने से परहेज किया
राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि इस बार BJP कोटे से राज्यसभा सीट के लिए पवन सिंह का नाम आगे किया जा सकता है। हालांकि पार्टी ने अभी तक ऑफिशियली कैंडिडेट्स का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी ऑफिस में हुई इस मीटिंग को राज्यसभा टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है।
