HomeBiharअब विजय सिन्हा का चलेगा बुलडोजर, करोड़ों के अवैध कारोबार को 24...

अब विजय सिन्हा का चलेगा बुलडोजर, करोड़ों के अवैध कारोबार को 24 घंटे में ध्वस्त करने का आदेश जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन अपने विभाग के कार्यों के लिए खूब चर्चा में है. हाल के कुछ दिनों विजय सिन्हा ने अपने विभाग में जिस तरह से लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. अब इसी क्रम में विजय सिन्हा का एक और आदेश सामने आया है.

दरअसल राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खेल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाने का आदेश दिया है.

विजय सिन्हा के इस आदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. सरकार का कहना है कि अवैध होर्डिंग और अनियमित पार्किंग की वजह से राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कई स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पार्किंग से न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि नगर प्रशासन की आय पर भी सीधा असर पड़ रहा है.

इसी को देखते हुए प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने और पूरे सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने को कहा गया है. बता दें, पटना शहर में नगर विकास एवं आवास विभाग ने कुल 1092 होर्डिंग, चिन्हित की है, जिसमें 243 सरकारी और 849 अवैध हैं. विजय सिन्हा ने इन्हें हटाने का निर्देश दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments