HomeBiharविधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट होगा पेश, 2026-27 के बजट पर चर्चा...

विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट होगा पेश, 2026-27 के बजट पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर

लाइव सिटीज, पटना: दो दिनों की छुट्टी के बाद बिहार विधानसभा बजट सत्र में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के बाद सरकार का उत्तर होगा. विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से शुरू होगी. प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्न आज सदन में पूछे जाएंगे. गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग, निर्वाचन विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, निगरानी विभाग, सिविल विमानन विभाग जैसे विभागों के सदस्य सवाल पूछेंगे और उसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे.

वहीं तृतीय अनुपूरक बजट भी सरकार सदन में पेश करेगी. वहीं विपक्ष दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले और कानून व्यवस्था पर सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है. आज भी विपक्ष दरभंगा की घटना को उठा सकता है और सरकार से जवाब मांग सकता है. ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है.

भोजन अवकाश के बाद 2:00 बजे से वित्तीय कार्य परिषद में चर्चा होगी. सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश होगा. वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव इसे सदन पटल पर रखेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments