HomeBiharबिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कैंपस में...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कैंपस में मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, मधेपुरा: जिले के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक 20 वर्षीय छात्रा का शव उसके कमरे से मिला है. मृत छात्रा मुजफ्फरपुर जिले की निवासी थी, जो सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर (थर्ड सेमेस्टर) की छात्रा थी. घटना की सूचना तब मिली जब छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आईं और दरवाजा अंदर से बंद था. हॉस्टल प्रशासन और सहपाठियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब शव खिड़की के पास पाया गया.

कमरे का दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं और कर्मचारियों ने इसे तोड़ा. अंदर प्रवेश करते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि छात्रा का शव सामने था. सूचना मिलते ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वो मधेपुरा पहुंच रहे हैं. पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट या अन्य सबूत अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments