HomeBiharभोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, जन सुराज...

भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ, जन सुराज से दिया इस्तीफा

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और जन सुराज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रितेश पांडेय ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है. टिकट मिलने और चुनाव लड़ने का मौका देने के लिए उन्होंने प्रशांत किशोर और पार्टी का आभार जताया है.

रितेश पांडेय ने कहा कि उन्होंने जन सुराज पार्टी से जुड़कर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा. हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा लेकिन फिर भी उनको इसका अफसोस नहीं है. उन्होंने ईमानदारी से अपना काम किया और आगे भी इसे जारी रखेंगे.

भोजपुरी स्टार ने कहा कि एक किसान का बेटा होने के बावजूद लोगों ने उनको इतना प्यार दिया, जिसकी बदौलत वह इतना आगे बढ़ पाए लेकिन राजनीतिक दल में जुड़े रहते हुए उनके लिए आम लोगों की सेवा कर पाना मुश्किल होगा. लिहाजा वह जन सुराज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. इस दौरान रितेश पांडेय ने न तो जन सुराज को लेकर और न ही प्रशांत किशोर के बारे में कुछ बोला.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home