HomeBiharतेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में RJD ने बुलाई बड़ी बैठक, मंगनीलाल मंडल...

तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में RJD ने बुलाई बड़ी बैठक, मंगनीलाल मंडल की अध्यक्षता में जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी में आज राजद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. यह बैठक राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित होगी. यह बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल करेंगे.

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि कांग्रेस को अब राजद के साथ गठबंधन में नहीं रहना चाहिए. कांग्रेस और राजद के बीच उठे विवाद के बीच कल राजद की बैठक बुलाई गई है. बैठक में बिहार के सभी प्रमंडलों के प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे.

बैठक में विधानसभा चुनाव के बाद संगठन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए किन-किन कदमों की जरूरत है. बैठक में मंगनीलाल मंडल के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, रणविजय साहू सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home