HomeBiharवीरेंद्र सहवाग पहुंचे बिहार, सम्राट चौधरी से की मुलाकात.. डिप्टी सीएम बोले-...

वीरेंद्र सहवाग पहुंचे बिहार, सम्राट चौधरी से की मुलाकात.. डिप्टी सीएम बोले- ‘मुल्तान के सुल्तान से खेल पर हुई बात

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की. सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी. मंगलवार को डिप्टी सीएम आवास पर मुलाकात के दौरान बिहार में खेल को लेकर प्लानिंग की गयी

सम्राट चौधरी ने वीरेंद्र सहवाग को शॉल और स्मृति चिह्न देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा है, “भारत स्टार क्रिकेटर रहे, विस्फोट बल्लेबाज के तौर पर अनेकों कीर्तिमान रचने वाले ‘मुल्तान के सुल्तान’ से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग का आवास पर आगमन हुआ.

सम्राट चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि बिहार की बेहतरी, खेल जगत में विशेषकर क्रिकेट को लेकर राज्य में अवसर और संभावनाओं पर वृहद संवाद किया. राज्य में खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है. मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत युवा खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है. ऐसे में सरकार खेल के क्षेत्र में कई योजनाएं लायी है.

सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के पोस्ट पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘बिहार अब बड़े मैच के लिए तैयार हो रहा है. वीरेंद्र सहवाग के करोड़ों फैंस हैं. 11 जनवरी को लीजेंड्स की क्रिकेट मैच बिहार में खेली जानी है. बिहार की खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने राज्य में खेलों के विकास के लिए नया नारा भी यही दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home