HomeBiharमंत्री संजय कुमार सिंह ने किया विभागीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) का...

मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया विभागीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) का औचक निरीक्षण, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग संजय कुमार सिंह ने विकास भवन स्थित केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निवारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और व्यवस्था की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वयं दूरभाष पर कई शिकायतकर्ताओं से बात की और उनकी शिकायतों के समाधान को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने पहले से निस्तारित शिकायतों की भी जाँच की। जहाँ कहीं कमी पाई गई, वहाँ संबंधित अभियंताओं को विभागीय समय-सीमा के अनुसार जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

माननीय मंत्री ने ‘हर घर नल का जल’ योजना के लाभुकों से भी सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने CGRC में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ बात करें तथा जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी हर शिकायत का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिकायत निवारण कक्ष (CGRC) के माध्यम से कोई भी नागरिक जलापूर्ति से संबंधित शिकायत कॉल(Toll-Free number) या व्हाट्सएप के जरिए दर्ज करा सकता है। प्राप्त शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाता है। वर्तमान में CGRC में 21 ऑफिस एग्जीक्यूटिव के साथ 01 CGRC प्रबंधक तथा 01 सहायक अभियंता, 02 कनीय अभियंता, 01 कार्यापालक अभियंता एवं 01 अधीक्षण अभियंता पदस्थापित हैं। CGRC की दैनिक निगरानी विशेष सचिव स्तर से की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home