लाइव सिटीज, मोकामा: कुख्यात और गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव मर्डर केस में आखिरकार मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अनंत सिंह को बाढ़ के बेढ़ना गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर पटना के लिए निकल गई। इस गिरफ्तारी के लिए पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला।
सुरक्षा कारणों और पिछले घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस को शक था कि अनंत सिंह के साथ भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा कदम उठाया। पुलिस उन्हें लेकर बाढ़ के लिए पटना तो निकली, लेकिन थाने या जेल भेजने के बजाए अनंत सिंह को बेहद ही गोपनीयता के साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और वहां की किलेबंदी कर दी गई। पटना एसएसपी ने इस बारे में सिर्फ एक लाइन कही कि अनंत सिंह को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 30 तारीख को मोकामा में पथराव के बाद दुलारचंद यादव घायल हुए, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है, बाद में उनकी मौत हो गई। अब तक के अनुसंधान में यह पता चला है कि इसमें आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ है। आनंद सिंह की गिरफ्तारी बेढ़ना गांव से हुई है। मणिकांत ठाकुर ठाकुर और रंजीत राम की भी गिरफ्तारी हुई है दोनों अनंत सिंह के पैतृक लदमा गांव के ही रहने वाले है। वो दोनों भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
