HomeBiharजीतन राम मांझी की पार्टी को बड़ा झटका, पार्टी की शुरुआत के...

जीतन राम मांझी की पार्टी को बड़ा झटका, पार्टी की शुरुआत के साथ रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने दिया इस्तीफा

लाइव सिटीज, गया : हम पार्टी को बड़ा झटका लगा है. हम पार्टी के स्थापना के शुरुआत से साथ रहे और राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बोधगया विधानसभा सीट के लिए निर्दलीय नामांकन भी किया है.

बिहार में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को बड़ा झटका लगा है. हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने शीर्ष नेतृत्व से नाराज होकर अपनी हम पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इंजीनियर नंदलाल मांझी ने बोधगया विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी कर दिया है.

बता दें कि हम पार्टी में परिवारवाद इस बिहार विधानसभा चुनाव में भी कायम रहा. हम पार्टी ने परिवारवाद को प्राथमिकता दिया. वहीं, जमीनी कार्यकर्ता-नेता उपेक्षित रहे, तो अब इसका रिजल्ट भी सामने आने लगा है. एक के बाद एक हम पार्टी में टूट हो रही है. पहले लक्ष्मण मांझी ने पार्टी छोड़ी और अब हम पार्टी की रीढ कहे जाने वाले इंजीनियरिंग नंदलाल मांझी ने भी पार्टी छोड़ दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home