HomeBiharबिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, इन...

बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, इन 13 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गई है. अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने पहले से ही अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश के लिए एक मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है.

इस कमेटी में 13 सदस्य शामिल किए गए हैं. ये आगामी चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों, वादों और विजन को जनता के बीच रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे. बीजेपी का मानना है कि यह कमेटी बिहार के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी.

टीम में कौन-कौन शामिल

  1. प्रेम कुमार
  2. मनन मिश्रा
  3. भीम सिंह
  4. ऋतुराज सिन्हा
  5. निवेदिता सिंह
  6. देवेश कुमार
  7. सुरेश रुंगटा
  8. गुरु प्रकाश पासवान
  9. अमृता भूषण
  10. संतोष पाठक
  11. अजीत चौधरी
  12. सीता सिन्हा
  13. सुनील राम

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home