HomeBiharमैं तो मोदी जी को नचाता हूं’, रात को मरीन ड्राइव पहुंचे...

मैं तो मोदी जी को नचाता हूं’, रात को मरीन ड्राइव पहुंचे तेजस्वी यादव, सड़क पर किया डांस

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कई युवकों संग सड़क पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि रात को तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे थे, जहां उन्होंने युवकों के संग ऋतिक रोशन स्टाइल में डांस किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं तो मोदी जी को भी नचाता हूं।

रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव डांस करते, युवाओं से बातचीत करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है कि दिल तो बच्चा ही है जी, मस्ती टाइम, पटना मरीन ड्राइव।

एक अन्य वीडियो शेयर कर लिखा रोहिणी ने लिखा कि सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home