HomeBiharबिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन, राहुल और तेजस्वी...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज छठा दिन, राहुल और तेजस्वी मुंगेर से की शुरुआत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज यानी शुक्रवार को छठा दिन है। राहुल गांधी का काफिला मुंगेर के जमालपुर पहुंचा है। उनके साथ प्रदेश के पूर्व डिप्टी CM और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी हैं।

इस दौरान राहुल-तेजस्वी खानकाह रहमानी के मौलाना से मुलाकात करने पहुंचे। उनके साथ महागठबंधन के नेता भी मौजूद रहें। करीब 20 मिनट तक ये मुलाकात हुई।मुंगेर में यात्रा मुस्लिम और यादव बाहुल इलाकों से गुजरेगी। यहां से यात्रा सुल्तानगंज की ओर बढ़ेगी। सुल्तानगंज से उनका काफिला अकबरनगर पहुंचेगा, जहां करीब दो घंटे के रेस्ट का इसके बाद राहुल गांधी भागलपुर के लिए रवाना होंगे।

भागलपुर में राहुल गांधी 52 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे। मुंगेर में राहुल गांधी की ये पहली यात्रा है, इसे लेकर लोगों में भी क्रेज है। लोग उन्हें देखने पहुंचे रहे हैं।

आपको बता दें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के पांचवे दिन गुरुवार शाम राहुल गांधी ने मुंगेर में बारिश के बीच भाषण दिया। उन्होंने कहा- कुछ सालों से चुनाव हो रहे हैं। पब्लिक का मूड एक होता, लेकिन नतीजा दूसरा निकलता है। सबको लगता था कि चुनाव में कुछ ना कुछ गलत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home