HomeBihar 'कमल' के साथ हुए आनंद मिश्रा और आशुतोष, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की हुई...

 ‘कमल’ के साथ हुए आनंद मिश्रा और आशुतोष, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की हुई बीजेपी में वापसी

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे. 

नागमणि और उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा दोनों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लिया है. ये 14वां मौका है जब नागमणि ने किसी पार्टी की सदस्यता ली है. उनको बिहार की राजनीति का लंबा अनुभव रहा है. संयुक्त बिहार में साल 1999 में उन्होंने राजद के टिकट पर चतरा सीट जीती थी. फिर पाला बदल कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए. और केंद्र की अटल बिहारी वाजपेई सरकार में मंत्री बने.

केंद्र में एनडीए की सत्ता जाने के बाद वे रामविलास पासवान की लोजपा में शामिल हो गए. और इसके बाद फिर जदयू में शामिल हो गए. उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा जदयू के टिकट पर विधानसभा के लिए चुनी गईं. और नीतीश सरकार में मंत्री बनी, जबकि नागमणि खुद विधान परिषद में जगह बनाने में कामयाब रहे.

नागमणि के अलावा पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया है. आनंद मिश्रा ने हाल ही में जन सुराज के यूथ विंग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले वो लोकसभा चुनाव में बक्सर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. बीजेपी को उम्मीद है कि आनंद मिश्रा के जरिए वो युवा ब्राह्मण वोटर्स को अपने पाले में कर पाएगी जो प्रशांत किशोर और जन सुराज से प्रभावित दिख रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home