HomeBiharमधेपुरा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत,...

मधेपुरा में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, मधेपुरा: मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने शनिवार को निर्माणाधीन मकान में शौचालय की टैंक में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में हुआ।

मृतकों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड एक निवासी सहदेव यादव के बेटे प्रमोद यादव (55) और बुढ़ाबे निवासी दिलीप चौहान (40) के रूप में की गई है। तीसरे मजदूर का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे दो मजदूर निर्माणाधीन घर के शौचालय टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर तीसरा मजदूर टैंक में गया लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद घर मालिक का स्टाफ मुकेश कुमार रस्सी के सहारे टैंक में उतरा और बेहोश हो गया।

हालांकि उसे तत्काल बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया और तुरंत मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद यादव और दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया। तीसरे मजदूर केटावन निवासी संतोष कुमार का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home