HomeBiharबिहार में पत्रकारों को मिलेंगे हर महीने ₹15000, सीएम नीतीश कुमार ने...

बिहार में पत्रकारों को मिलेंगे हर महीने ₹15000, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: चुनावी साल में नीतीश सरकार एक के बाद एक जनता को सौगात दे रही है. इसी बीच पत्रकारों को भी एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले पत्रकारों को अब ₹15000 पेंशन की राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.

बता दें कि अभी तक पत्रकारों को बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत 6000 रुपए पेंशन राशि मिल रही थी, लेकिन अब ढाई गुना नीतीश सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही आश्रित को 3000 की जगह अब ₹10000 की राशि भी देने की घोषणा की है.

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनभर प्रतिमाह 3 हजार रुपए की जगह 10 हजार रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी.

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपए की जगह 15 हजार रुपए पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी. इस संबंध में विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home