HomeBiharबिहार विधानसभा में 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानसभा में 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार 21 जुलाई शुरू हो गया. पहले दिन का सत्र हंगामेदार रहा. विपक्षी के हंगामे के बीच सम्राट चौधरी ने 57946. 25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया. यह सत्र 25 जुलाई तक चलेगी जिसमें नीतीश सरकार 12 विधेयक लायेगी.

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया. इसबार 57946. 25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया है. यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट है. इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर सबसे अधिक राशि की व्यवस्था है.

सत्र के पहले दिन कांग्रेस की तरफ से कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि बिहार में गुंडाराज है. प्रदर्शन कांग्रेस-राजद के विधायक शामिल हुए. माले के सदस्य काला कपड़ा पहन कर पहुंचे हैं और माथा पर भी काला कपड़ा बांधे हुए हैं.

राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम और खास होगा. बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिनों का होगा. 25 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक लाने जा रही है. सबसे अधिक नौकरी रोजगार से संबंधित विधेयक है. सदन की कार्यवाही हंगामे दार होने के आसार हैं. विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था और कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home