HomeBiharदोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गया था एयरफोर्स जवान, भीमताल में डूबने...

दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गया था एयरफोर्स जवान, भीमताल में डूबने से मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: प्रखंड के गनियारी निवासी व भारतीय वायुसेना के जवान साहिल कुमार की उत्तराखंड के भीमताल में डूबने से मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। हादसे में उनके एक मित्र की भी जान चली गई है।

बताया जाता है कि साहिल भारतीय वायुसेना के टेक्निकल विंग में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी में अपने गांव आए हुए थे।वह वर्तमान में पंजाब के पठानकोट में पोस्टेड थे। छुट्टी के दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ हरिद्वार, नैनीताल होते हुए भीमताल घूमने गए थे।

भीमताल में नहाते समय साहिल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।इस दौरान उनके एक मित्र की भी जान चली गई। इस दुखद समाचार के बाद साहिल के घर में कोहराम मचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home