HomeBiharपाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति बने प्रो. उपेंद्र प्रसाद, राजभवन ने जारी की...

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति बने प्रो. उपेंद्र प्रसाद, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

लाइव सिटीज, पटना: पटना के टीपीएस कॉलेज पूर्व प्राचार्य प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का कलपति बनाया गया है। इस संबंध में गुरुवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट आर. चोंग्यू ने अधिसूचना जारी कर दी है। उनका कार्यकाल नियुक्ति की तिथि से तीन वर्षों के लिए होगा।

बीते 31 मई को वो सेवानिवृत हुए थे। कुलपति चयन समिति द्वारा अनुशंसा के आधार पर अंतिम रूप से प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह का चयन किया गया है। प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह आज भी अपने पदभार ग्रहण करेंगे।

टीपएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह इसी साल रिटायर हुए थे। कॉलेज में छात्रसंघ की ओर से उनके लिए ‘विदाई सह सम्मान समारोह’ का आयोजन भी किया गया था। टीपीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रधानाचार्य संघ का अध्यक्ष भी चुना गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments