HomeBiharबिहार में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद के मामा को मारी गोली, बेगूसराय...

बिहार में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद के मामा को मारी गोली, बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद के रिश्तेदार पर बिहार के बेगूसराय में हमला हुआ है। जिले के कुंभी गांव में गुरुवार रात को एक दुकान पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात से हड़कंप मच गया।

बता दें कि दुकानदार मालिक सहनी (55) गोली लगने से घायल हो गए। वे केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद राजभूषण चौधरी निषाद के चचेरे मामा हैं। उनका बेगूसराय के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही भागलपुर जिले के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home