HomeBiharफंस गए JDU विधायक गोपाल मंडल, अश्लील गाना गाने के कारण FIR...

फंस गए JDU विधायक गोपाल मंडल, अश्लील गाना गाने के कारण FIR दर्ज

लाइव सिटीज, गोपालगंज: होली मिलन समारोह के दौरान महिला डांसर के गाल पर नोट चिपकाकर विवादों में आने के अगले ही दिन स्टेज से अश्लील गाना गाने वाले गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया थाने में केस दर्ज हुआ है.

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया थाना में गश्ती पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के बयान पर गोपाल मंडल समेत कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ है. प्राथमिकी में सुरेंद्र सिंह ने लिखा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक गोपाल मंडल ने द्विअर्थी गाने गाए हैं. 8 तारीख को जारी हुए नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के आदेश का उल्लंघन हुआ है. मीडिया में खबरें चली और सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ. इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है.

प्राथमिकी संख्या 87-25/298/79/223 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच के लिए एसआई अजीत कुमार को मामले का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का एक पेन ड्राइव भी जब्त किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home