HomeBiharराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुकेश सहनी का एलान, विधानसभा चुनाव...

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुकेश सहनी का एलान, विधानसभा चुनाव में 60 सीट पर लड़ेंगे

लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आज दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बैठक में लिए गए निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है। पार्टी के साथ आठ से दस प्रतिशत वोट हैं। बिहार में वीआईपी पार्टी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। इस साल होने वाले चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं। हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि समझौता हो। हमारे लिए गठबंधन जरूरी है। उन्होंने सहयोगियों को भरोसा देते हुए कहा कि जहां पर हमारे सहयोगी लड़ेंगे, वहां हम उन्हें जीताने में मदद करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home