लाइव सिटीज, पटना: बिहार में होली से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी कम रहने की उम्मीद है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 और 9 मार्च को बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं
इन जिलों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।तेज हवाओं और बादलों के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खगड़िया में यह 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुल मिलाकर, प्रदेश के 28 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।