HomeBiharआरा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गुप्ता धाम से मुंडन...

आरा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, गुप्ता धाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे लोग

लाइव सिटीज, आरा: आरा में गुरुवार (27 फरवरी) की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. 10-12 की संख्या में लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुप्ता धाम से मुंडन कराकर ये सभी लोग लौट रहे थे. इसी दौरान आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर फौजी पेट्रोल पंप के पास घटना हो गई.

गुप्ता धाम से लौटने वाले लोग एक पिकअप ऑटो में सवार थे. कहा जा रहा है कि पेट्रोल पंप के पास चालक गाड़ी लगाकर तेल के लिए गया था. इसी दौरान किसी बड़ी गाड़ी ने पिकअप ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद अफरातफरी मच गई. पिकअप पुल से नीचे जा गिरा. गुप्ता धाम से लौट रहे लोगों को पटना के दानापुर जाना था. 

घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home