HomeBiharपीएम की सभा में काले कपड़े वालों की नो एंट्री, गुलदस्ता, मोबाइल...

पीएम की सभा में काले कपड़े वालों की नो एंट्री, गुलदस्ता, मोबाइल से लेकर पानी की बोतल तक बैन

लाइव सिटीज, भागलपुर: हवाई अड्डा में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है. सभा स्थल और आस पास के इलाकों को एसपीजी ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. सभा स्थल पर काले रंग के कपड़े पहनकर जाने की इजाजत नहीं है.

सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभा स्थल पर किसी भी प्रकार का सामान बाहर से ले जाने पर रोक रहेगी. भागलपुर समेत आसपास के जिलों में पटाखा बिक्री पर रोक लगा दी गई है. भागलपुर स्टेशन को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रखा गया है. वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.

आज जीएम मिलिंद देउस्कर, डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के अलावा रेल एसपी रमण कुमार चौधरी भी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पुलिस ने रिलीज जारी किया है. सभा स्थल पर पानी का बोतल, मोबाइल का चार्जर, पावर बैंक, तम्बाकू, गुटखा, किसी प्रकार का धात्विक वस्तु, झोला, बैग, फूल माला और गुलदस्ता ले जाना भी वर्जित होगा.

वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाने को कहा गया है. यह भी साफ कर दिया गया है कि काले रंग के कपड़े पर भी रोक रहेगी. काले रंग का वस्त्र पहनकर सभा स्थल पर नहीं जा सकेंगे. यहां तक की काले रंग का रूमाल भी नहीं ले जा सकेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home