HomeBihar17 महीने वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार...' RJD दफ्तर के बाहर लगा...

17 महीने वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार…’ RJD दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है. यहां की सियासत भी गरमा रही थी और अब एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है. राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है.

इसमें लिखा है कि वही 17 महीने वाली तेजस्वी सरकार आ रही है. पोस्टर में तेजस्वी यादव घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाथ में लालटेन पकड़ी हुई है. वहीं, उनके पीछे नीतीश कुमार को दिखाया गया है.

नीतीश कुमार की तस्वीर के पीछे मुख्यमंत्री की कुर्सी भी बंधी हुई दिखाई गई . पोस्टर के जरिए राजद कार्यकर्ता ने यह दिखाने की कोशिश की है कि नीतीश कुमार की सरकार सुस्त गति में विकास कर रही है जबकि तेजस्वी यादव जब नीतीश कुमार के साथ आए तो 17 महीने में ही लाखों युवाओं को रोजगार दिया और बहुत तेजी में काम किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home