HomeBiharVIP प्रमुख मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा

VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जिस प्रकार से कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष किया है, वो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है.

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय को लेकर अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए. उन्होंने पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कई कदम उठाए. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को अति पिछड़ों के मसीहा बताते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब, शोषित एवं वंचितों को न्याय देने आजीवन काम किया. कर्पूरी ठाकुर की सादगी ही उनकी पहचान थी और प्रदेश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपनी उस पहचान को नहीं छोड़ा.

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख सहनी ने कहा कि वीआईपी शुरू से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यको के साथ हर वर्गों के हक और अधिकार के प्रति हम सजग हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हमारा संघर्ष जारी है और हमारी पार्टी पिछड़ों का हक दिलाकर रहेगी. उन्होंने कहा कि वीआईपी कर्पूरी ठाकुर के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है और उनके सपनों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home