HomeBiharबिहार में कोहरे के कहर के साथ ठंड का सितम जारी, 18...

बिहार में कोहरे के कहर के साथ ठंड का सितम जारी, 18 जिलों में येलो अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. इस साथ ही कड़ाके की ठंड भी रहेगी. उत्तर प्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है.

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अगले 2-3 दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 13 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 

रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, शिवहर, अरवल, गोपालगंज, दरभंगा, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर में आज कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर और दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में सुबह से ही हल्का कुहासा छाया रहेगा. इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, रोहतास, कैमूर और भोजपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे.

बिहार के पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, किशनगंज में 25.5 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 25 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 25 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी में 25 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर में 24.4 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 24.2 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 23.4 डिग्री सेल्सियस, गया में 23.9 डिग्री सेल्सियस और पटना में 22.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home