HomeBiharBPSC 70वीं परीक्षा को लेकर अभी-अभी EOU ने जारी किया बड़ा लेटर,...

BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर अभी-अभी EOU ने जारी किया बड़ा लेटर, 10 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना …

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली 70वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. आयोग द्वारा इस संबंध में एक सूचना भी जारी की गई है. सोमवार को BPSC के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया कि 13 दिसंबर (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश पत्र (e-Admit Card) के संबंध में विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर फर्जी सूचना फैलाई जा रही है.

BPSC के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 6 दिसंबर 2024 को प्रवेश-पत्र जारी होने वाली सूचना फर्जी है. इस संबंध में आयोग परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित करता है कि फैलाई जा रही फर्जी सूचना आयोग के स्तर से प्रकाशित नहीं की गई है. इसमें बताई गई सभी बातें बिल्कुल निराधार हैं. इसे तत्काल प्रभाव से अमान्य घोषित किया जाता है. साथ ही प्रवेश-पत्र फिर से जारी किया जाएगा.

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह की सूचना प्रकाशित करने और फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. साथ ही ऐसे लोगों की पहचान कर आयोग द्वारा संचालित परीक्षाओं से आजीवन बैन करने की कार्रवाई भी की जा रही है. बयान में कहा गया कि आयोग कोई भी सूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित करता है, इसके बावजूद अभ्यर्थी किसी भी फर्जी सूचना को आयोग की वेबसाइट पर जांचे बिना सही मान लेते हैं और भ्रमित हो जाते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home