HomeBiharनीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा- हमारी सरकार आने के बाद...

नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा- हमारी सरकार आने के बाद ही बिहार में काम हुआ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गांधी मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय कृषि मेले (एग्रो बिहार-2024) का उद्घाटन किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पहले यहां कुछ काम नहीं होता था. जब से हम सत्ता में आए हैं, तब से काम हो रहा है. 2006 से कृषि रोड मैप की शुरुआत की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जब हम सत्ता संभाले उसके बाद से लगातार विकास का कार्य हम लोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. उनसे जब सवाल किया गया कि स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है तो उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है यानी स्मार्ट मीटर ठीक है.

सीएम नीतीश ने कहा कि कृषि यांत्रिकी मेला जो आज आप लोग देख रहे हैं इसकी शुरुआत हमने ही की थी. किसानों को सस्ते दर पर कृषि यंत्र मिल रहा है. बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है. आप लोगों को याद रखना चाहिए कि हमने क्या-क्या किया है. भूलिएगा नहीं

नीतीश कुमार ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नवंबर 2005 से पहले बिहार का क्या हालत था. अब सब अच्छा काम हो रहा है. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आप लोग घूम-घूमकर देखिए कैसे काम हुआ है. आज किसानों के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं. इस तरह की कई बार मीटिंग होती है. मेले का मकसद आधुनिक यंत्रों के बारे में किसानों को जानकारी देना है. इसका प्रयोग कर खेती को और बेहतर किया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home