HomeBiharबीपीएससी TRE-3 पास शिक्षकों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें तारीख

बीपीएससी TRE-3 पास शिक्षकों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें तारीख

लाइव सिटीज, पटना: बिहार शिक्षा विभाग ने टीआरई 3 में पास अभ्यर्थियों के लिए प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों और विद्यालय अध्यापकों की काउंसलिंग की तारीख निर्धारित कर दी है. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. जारी पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी द्वारा अनुशंसित प्रधानाध्यापकों तथा शिक्षकों के साथ साथ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाए. इसके लिए 9 से लेकर 13 दिसंबर तक प्रधान शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग होगी. वहीं 16 से 20 दिसंबर तक बीपीएससी टीआरई 3.0 में सफल सभी शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी.

बता दें कि परीक्षा में सफल अभियर्थियों की काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा आवंटित जिलों में होगी. काउंसलिंग स्थल पर काउंटरों की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी कि कम से कम 50-60 उम्मीदवारों की काउंसलिंग हर काउंटर पर प्रतिदिन हो सके.  इसके अलावा सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग 23 से लेकर 31 दिसंबर तक की जाएगी. इन शिक्षकों की काउंसलिंग उसी जिले होंगी जहां वे पदस्थापित हैं.

काउंसलिंग के लिए निर्धारित दिन एवं उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर काउंटरों का आकलन किया जाएगा. इसके साथ  काउंसलिंग वाले स्थल पर सीसीटीवी कैमरा आदि लगाने का भी निर्देश दिया गया है. इसके अलावा कंप्यूटर और प्रिंटर आदि की भी व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही काउंसलिंग वाले जगह पर पर्याप्त संख्या में पुलिसबलों के साथ साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने कहा कि काउंसलिंग की अवधि में शिक्षा विभाग के किसी भी पदाधिकारी या कर्मी को विधि व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा. ताकि काउंसलिंग का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home