HomeBiharबिहार में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, न्यूनतम पारा...

बिहार में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, न्यूनतम पारा 12 से 13 डिग्री तक पहुंचा, अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पछुआ हवा के प्रवाह के कारण अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. ठंड का असर दिखने लगा है. कई जिलों के तापमान गिर रहे हैं. उत्तर बिहार में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है. आज सोमवार (18 नवंबर) को राज्य में उत्तर बिहार के 15 जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

इन 15 जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इन जिलों में सुबह के समय और रात में अधिक कुहासा छाया रहेगा. इसके साथ ही इन जिलों के तापमान में भी हल्की गिरावट के संकेत हैं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. उत्तर बिहार में कहीं-कहीं 12 और 13 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रह रहा है. रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सबसे कम तापमान मोतिहारी और मधुबनी का रहा. यहां न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home